Jharkhand

Mar 31 2024, 18:11

दिल्ली के रामलीला मैदान से , कल्पना सोरेन का हुंकार : झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया रुकेगा नही


झारखंड डेस्क

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की महारैली आयोजित की गई। इस रैली को तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ का नाम दिया गया. इंडिया गठबंधन के तमाम और राजनीतिक दलों के घटक इस महारैली में शामिल हुए। इस रैली में इंडिया गठबंधन के सदस्य झामुमो की तरफ से कल्पना सोरेन और सीएम चंपई सोरेन ने भी लोगों को संबोधित किया।

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी, मलिका अर्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, के साथ चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन भी मौजूद रहे। इसी बीच महारैली में पहुंची कल्पना सोरेन ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही कर रही है।

कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इनके खिलाफ बोलते हैं उन्हें जेल के अंदर डाला जा रहा है। जो लोग उनकी पार्टी में आ रहे हैं उन्हें माफ किया जा रहा है।

 विपक्ष के नेताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। किसी ने कोई घोटाला नहीं किया उसके बावजूद भी किस तरह से विपक्ष के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। झूठे मामलों में जेल के अंदर किया जा रहा है। ईडी के द्वारा जबरदस्ती रेड करवाई जा रही है। सीबीआई जांच करवाई जा रही है सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।

कल्पना सोरेन ने कहा है कि दोषी कौन है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा न्यायपालिका पर हमें पूरा भरोसा है। हम यही चाहेंगे कि हमें इंसाफ जल्दी से जल्दी मिले आज हम जितनी भी पार्टी यहां पर इकट्ठा हुए हैं, लोकतंत्र को बचाने के लिए यहां पर आए हैं. यही से हम संकल्प लेकर जा रहे हैं और यहां से हम एकजुट होकर केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। कल्पना ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें सड़क पर आना होगा और लोकसभा चुनाव में जनता जिस प्रकार से सड़क पर आ रही है, उसे आने वाला समय बता देगा कि केंद्र की सरकार कितना गलत कर रही है।

Jharkhand

Mar 31 2024, 18:10

लोकसभा सीट को लेकर झारखंड में आइएनडीआइ के घटक दलों में चल रहा खींचतान,बिना सीट बंटवारे के उतारे जा रहे हैं प्रत्याशी


झारखंड डेस्क

लोक सभा चुनाव 2024 में आइएनडीआइ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर झारखंड में विवाद बढ़ता जा रहा है।जिस तरह बिहार में राजद अपना दवाब बनाकर अपने मुताबिक सीट शेयरिंग कर रही है।ठीक झारखंड में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने हिसाब से सीट शेयरिंग करना चाह रही है।जिसके कारण फैसला नही हो रहा है। 

जिसका परिणाम हुआ कि बिना फैसला के के हीं आइएनडीआइ के घटक दल लोकसभा सीटों पर अपना-अपना प्रत्याशी उतारना शुरू कर दिया है। 

बिना सीट बटवारा के भाकपा माले ने झारखंड में कोडरमा लोकसभा सीट पर बगोदर के विधायक विनोद सिंह को उतार दिया है। विनोद सिंह पहली बार पार्टी की टिकट से वर्ष 2005 में बगोदर से विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2009 व 2019 में विधायक बने। इस बार पार्टी ने उन्हें कोडरमा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया है।

इधर, सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं होने के बावजूद कांग्रेस ने भी झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत व हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

इधर महागठबंधन में झारखंड में भाकपा को जगह नहीं मिलने से पार्टी ने झारखंड की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दिया है। ये सीटें रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, दुमका व जमशेदपुर हैं। इनमें लोहरदगा, पलामू, चतरा व दुमका सीट के लिए प्रत्याशियों के चयन का कार्य पूरा हो गया है।

अन्य सीटों के प्रत्याशियों का चयन चल रहा है। एक-दो दिनों के भीतर पार्टी अपने सभी आठ सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा में अभी तक कहाँ से किसे उतारा जाएगा इसको लेकर कोई फैसला नही हुआ है।लेकिन जिस तरह सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन में अंतर्कलह चल रहा है उससे लोकसभा सीट पर भाजपा को कड़ी चुनोती देना मुश्किल जान पड़ता है।

Jharkhand

Mar 28 2024, 17:12

भाजपा को झटका ,रामटहल चौधरी और रविन्द्र पांडेय ने भाजपा छोड़ थमा कांग्रेस का दामन

झारखंड डेस्क

कांग्रेस पार्टी झारखंड समेत देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है. खबर है कि खूंटी, लोहरदगा और हजाराबीग लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के एक दिन बाद गुरुवार (28 मार्च) को पार्टी रांची, धनबाद और गोड्डा के उम्मीदवार का नाम भी फाइनल कर सकती है.

झारखंड के कई नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा

उम्मीदवारी की दावेदारी के लिए झारखंड के कई नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. सुबोधकांत सहाय एक बार फिर रांची से टिकट लेने की जुगत में भिड़े हैं, तो उनका पत्ता काटकर रामटहल चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की कोशिशों में जुटे हैं.इसके लिए राम टहल चौधरी और रविन्द्र पांडेय ने कांग्रेस जॉइन कर लिया है.

फुरकान अंसारी तो दिल्ली में डटे ही हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके

अब गिरिडीह या धनबाद से चुनाव लड़ सकते हैं रवींद्र पांडेय

खबर है कि मोदी विरोधी देशव्यापी गठबंधन I.N.D.I.A. के घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के खाते में धनबाद सीट जाती है, तो गिरिडीह सीट पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी.

ऐसे में कांग्रेस पार्टी रवींद्र पांडेय को गिरिडीह से चुनाव के मैदान में उतार सकती है. अगर पार्टी को धनबाद सीट मिली, तो रवींद्र पांडेय वहां से भी चुनाव लड़ सकते हैं.

आलाकमान के साथ विमर्श कर रहे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज

उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता भी दिल्ली में आलाकमान के साथ लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं. अगर 3 सीटों (रांची, गोड्डा और धनबाद) पर उम्मीदवार तय हो जाते हैं, तो झारखंड के संसदीय कार्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम समेत तमाम बड़े कांग्रेस नेता नई दिल्ली से गुरुवार की रात तक रांची लौट आएंगे.

उम्मीदवारों की घोषणा नहीं, तो शनिवार को होगी सीईसी की बैठक

दूसरी तरफ, अगर किन्हीं कारणों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं हो पाई, तो शनिवार को कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी. उस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला होगा. सूत्र बता रहे हैं कि जमशेदपुर, पलामू और सिंहभूम सीट पर पेच फंसा है.

जमशेदपुर और सिंहभूम सीट पर झामुमो ने की दावेदारी

जमशेदपुर और सिंहभूम (एसटी) सीट पर झामुमो ने दावेदारी कर दी है. कांग्रेस इन दोनों सीटों में से मात्र एक सीट झामुमो को देने के लिए तैयार है. लेकिन, झामुमो दोनों सीटें लेने पर अड़ा हुआ है. अगर कोल्हान प्रमंडल की दो अहम सीटें जमशेदपुर और सिंहभूम (एसटी) कांग्रेस के खाते में चली गई, तो लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के खाते में सिर्फ एक सीट आएगी.

लालू प्रसाद की पार्टी ने पलामू, चतरा सीट पर ठोंका दावा

बता दें कि लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने पलामू और चतरा संसदीय सीट पर अपनी दावेदारी कर दी है. माना जा रहा है कि गठबंधन के तहत चतरा सीट राजद को मिल जाएगी, लेकिन पलामू सीट पर अभी तक कोई फैसाल नहीं हो पाया है. ज्ञात हो कि भाकपा माले ने कोडरमा और हजारीबाग सीट पर दावेदारी की थी, लेकिन उसके हिस्से में सिर्फ कोडरमा सीट आई है.

Jharkhand

Mar 28 2024, 09:45

*झारखंड में कांग्रेस ने तीन सीट लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग में प्रत्याशियों के नामो की घोषणा की*

कांग्रेस ने झारखंड के तीन सीट लोहरदगा खूंटी और हजारीबाग में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव केसी वेणीगोपाल एवं स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन केपी राणा की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी सीईसी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद 14 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। वही झारखंड की ओर से झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में झारखंड को लेकर सारी बातों को रख दी गई है। झारखंड में लोहरदगा से सुखदेव भगत के नाम का ऐलान किया है। वहीं, खूंटी से कालीचरण मुंडा को जगह दी है तो हजारीबाग से जय प्रकाशभाई पटेल को कैंडिडेट के तौर पर मैदान में उतारा है। राजेश ठाकुर ने कहा कि एक से दो दिनों के अंदर बाकी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली से होगा। हर पहलू पर बैठक में बातचीत की गई यह बैठक काफी सकारात्मक रही। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड में तीन लोकसभा में उम्मीदवारों का चयन हो गया है बाकी उम्मीदवारों नामों का बहुत जल्द फ़ैसला हो जाएगा। कांग्रेस व झामुमो में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला फाइनल हो गया है।

Jharkhand

Mar 19 2024, 10:53

मुम्बई में कल्पना की दहाड़, 'झारखंड में नही खिलेगा 'कमल', ईडी के डर से गठबंधन नही झुकेगा

मुंबई : मुंबई के शिवाजी पार्क में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुईं। पहली बार झारखंड के बाहर सार्वजनिक मंच पर वह पूरे तेवर और उत्साह में दिखीं।

उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। झारखंड में आरंभ से ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास हुआ, लेकिन सरकार का बाल बांका नहीं हुआ। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल ने जाना पंसद किया, मगर समझौता नहीं किया। आज चंपई सोरेन मुख्यमंत्री हैं।

इंडी गठबंधन झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं : कल्पना

कल्पना सोरेन ने कहा कि उनके सारे अधूरे कार्य को पूरा करने का वे प्रयास कर रहे हैं, जिस प्रकार शिबू सोरेन ने महाजनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी प्रकार हेमंत सोरेन ने गरीबों, महिलाओं, आदिवासी, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का काम किया। गठबंधन के मंच से वे ताकत लेकर गए थे।

हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन ने आगे यह कहा कि उन्हे यहां रहना चाहिए था, मगर केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया। तानाशाही के खिलाफ लड़ने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। झारखंड में एक नारा अब भी चल रहा है, झारखंड झुकेगा नहीं। मैं इस मंच से एलान करती हूं कि इंडिया झुकेगा नहीं, इंडिया रुकेगा नहीं।

Jharkhand

Mar 19 2024, 10:51

जयराम महतो ने जेबीकेएसएस की ओर से लोकसभा में उतारा चार प्रत्याशी,गिरिडीह से खुद लड़ने का किया घोषणा


जयराम महतो ने लोकसभा 2024 में अपनी सियासी पारी शुरू करने का निर्णय लिया है।हालांकि उनका दावा है कि भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें मनचाही सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।लेकिन इस समय ये यह निर्णय नही ले पा रहे हैं कि वे किस पाले में जाएं।

फिलहाल उनकी पार्टी जेबीकेएसएस ने लोकसभा चुनावों के लिए 4 प्रत्याशियों का ऐलान किया है

पार्टी ने फिलहाल 4 सीटों पर प्रत्याशियों के नाकिम की घोषणा की है। जयराम महतो पहले ही ये जता चुके है कि वे लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेंगे। जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस के मैदान में उतरने से मुक़ाबला त्रिकोणीय बनता जा रहा है। 

जयराम महतो ने पहले ही खुद को गिरिडीह सीट से प्रत्याशी घोषित कर रखा है। अब उनकी पार्टी ने दामोदर सिंह हांसदा को सिंहभूम, मनोज यादव को कोडरमा और दीपक कुमार गुप्ता को चतरा सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं, चारो सीटों पर जेबीकेएसएस ने जीत का दावा भी किया है।

जयराम के सीट पर क्या है राजनैतिक समीकरण?

छात्र आंदोलन से अपनी पहचान बनाने वाले जयराम महतो अब सक्रीय राजनीति में कदम रखने जा रहे है। इसके लिए उन्होंने गिरिडीह लोकसभा सीट को चुना है। जयराम जिस सीट पर जीत का दावा कर रहे है, वहां से वर्तमान में आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी सांसद है। 

गिरिडीह सीट पर पिछले तीन लोकसभा चुनावों में एनडीए का दबदबा रहा है। लगातार तीसरी बार एनडीए ने गिरिडीह में जीत की हैट्रिक लगाते हुए 2019 में चंद्रप्रकाश चौधरी को आजसू कोटे से दिल्ली पहुँचाया था। सीपी चौधरी से पहले बीजेपी के रविंद्र कुमार पांडेय यहां से दो बार लगातार सांसद चुने गए। 

अब इस सीट पर जयराम महतो अपनी किस्मत आजमा रहे है। जाहिर है यह सीट एनडीए की साख का सवाल बनता जा रहा है। ना केवल सत्ताधारी झामुमो यहां वापसी की कोशिश करेगी, बल्कि भाजपा और आजसू भी इस सीट को गंवाना नहीं चाहेगी।

Jharkhand

Mar 18 2024, 10:21

बरसाने में लट्ठमार होली आज,यह परंपरा राधा और कृष्ण की पौराणिक प्रेम कहानी का प्रतीक है


होली भारत में मनाए जाने वाले सबसे बड़े हिंदू त्योहारों में से एक है। यह रंगों का त्योहार है जो लोगों के जीवन में खुशियां और आनंद लाता है। हालाँकि यह उत्तर भारत में व्यापक रूप से मनाया जाता है, कुछ राज्य होली को बहुत धूमधाम से मनाते हैं और यही इसे अद्वितीय बनाता है। 

मथुरा में स्थित बरसाना, 'लट्ठमार होली' के जीवंत उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। यह वार्षिक आयोजन शहर में हजारों भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करता है, जिससे एक जीवंत और रंगीन दृश्य बनता है जो दिव्य जोड़े, राधा और कृष्ण को श्रद्धांजलि देता है। इस साल बरसाना की लट्ठमार होली 18 मार्च को होगी।

'लट्ठमार होली' एक अनोखा और आनंदमय त्योहार है जिसका गहरा सांस्कृतिक महत्व है। नाम ही, "लाठमार", का अनुवाद "लाठियों से मारना" है और इस जीवंत उत्सव में अच्छे स्वभाव वाली चंचलता शामिल है जहां महिलाएं चंचलतापूर्वक पुरुषों का पीछा करती हैं और लाठियों से मारती हैं। यह परंपरा राधा और कृष्ण की पौराणिक प्रेम कहानी में निहित है।

लट्ठमार होली क्यों मनाई जाती है ?

यह त्यौहार एक प्रसिद्ध हिंदू कथा का मनोरंजन माना जाता है, जिसके अनुसार, भगवान कृष्ण जो नंदगांव गांव के रहने वाले थे, ने अपनी प्रिय राधा के शहर बरसाना का दौरा किया था। यदि किंवदंती पर विश्वास किया जाए, तो कृष्ण ने राधा और उनकी सहेलियों को चिढ़ाया, जिन्होंने बदले में उनकी प्रगति पर क्रोधित होकर उन्हें बरसाना से बाहर निकाल दिया।

किंवदंती के अनुरूप, नंदगांव के पुरुष हर साल बरसाना शहर जाते हैं, लेकिन वहां की महिलाओं की लाठियों (उर्फ लाठियों) से उनका स्वागत किया जाता है। महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं, जो जितना संभव हो सके खुद को बचाने की कोशिश करते हैं।

बदकिस्मत लोगों को उत्साही महिलाओं द्वारा पकड़ लिया जाता है, जो फिर पुरुषों को महिलाओं के कपड़े पहनाती हैं और सार्वजनिक रूप से नृत्य करती हैं। उत्सव बरसाना में राधा रानी मंदिर के विशाल परिसर में होता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह देश का एकमात्र मंदिर है जो राधा को समर्पित है।

लठमार होली उत्सव एक सप्ताह से अधिक समय तक चलता है, जहां प्रतिभागी नृत्य करते हैं, गाते हैं और रंग में डूब जाते हैं, साथ ही कभी-कभार ठंडाई का भी सेवन करते हैं - होली के त्योहार का पर्याय एक पारंपरिक पेय है।

लट्ठमार होली इतिहास

बरसाना ही नहीं, राजस्थान के नंदगांव में भी लठमार होली मनाई जाती है। बरसाना और नंदगांव कस्बे राधा और कृष्ण की नगरी के नाम से मशहूर हैं। ये दोनों कस्बे महिलाओं को रंगों से सराबोर करने और पुरुषों को भगाने के लिए उन पर लाठियां बरसाते हुए देखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बरसाना की होली वस्तुत: 'द्वापर' युग की होली की पुनरावृत्ति है, जिसमें पुरुष महिलाओं को रंगों से सराबोर करने की कोशिश करते हैं और महिलाएं उन्हें डंडों से रोकती हैं। बरसाना में लाडली मंदिर के एक पुजारी का कहना है कि पुरुष चमड़े की ढाल लेकर अपनी रक्षा करते हैं।

लट्ठमार होली के उत्सव से कई किंवदंतियाँ जुड़ी हुई हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय किंवदंती यह है कि जब भगवान कृष्ण अपनी प्रिय राधा और उनकी सहेलियों पर रंग बरसाने के लिए बरसाना आए थे, तो उन्होंने खेल-खेल में पूरे शहर में उन पर लाठियों से वार किया था। तभी से पूरे शहर में लट्ठमार होली खेली जाती है।

बरसाना की लट्ठमार होली कहाँ मनाई जाती है ?

बरसाना की लट्ठमार होली बरसाना और नंदगांव शहरों में मनाई जाती है, जो भारत के उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित हैं। बरसाना को "राधा की भूमि" और नंदगांव को "कृष्ण की भूमि" के रूप में जाना जाता है।

बरसाना की लट्ठमार होली का क्या महत्व है। ?

बरसाना की लट्ठमार होली राधा और कृष्ण के प्रेम का उत्सव है। यह महिलाओं की शक्ति और सामर्थ्य का भी उत्सव है। यह त्यौहार महिलाओं के लिए अपने चंचल पक्ष को व्यक्त करने और यह दिखाने का एक तरीका है कि वे अपने लिए खड़े होने से डरती नहीं हैं।

Jharkhand

Mar 18 2024, 10:18

आज का राशिफल,18 मार्च 2024: जानिए आज कैसा रहेगा आप का राशिफल...?


दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल

आज दिन आपके लिए एक नई सौगात लेकर आएगा। यदि आप किसी काम को लेकर मन में शंका बनी हुई थी,तो आपका वह काम आज पूरा हो सकता है। आप अपने मकान में इंटीरियर का काम करवा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरा ध्यान केन्द्रित करेंगे, जिससे उन्हें अपने विषयों को समझने में आसानी होगी और परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी संतान आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी,जिससे आपको धन की समस्याएं नहीं होगी। आज आपके जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे और अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि सुख सुविधाओं की चीजे लेकर आ सकते हैं। आपको किसी मामले को लेकर अपने पिताजी से बहस नहीं करनी है। यदि आप राजनीति में कार्यरत हैं, तो आपको किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है,क्योंकि आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत के चिंता सता सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल 

बिजनेस में आ रही समस्याएं दूर होगी। आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी कानूनी मामले में कोई गलती ना करें नहीं तो आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आपको संतान की शिक्षा को लेकर उनके अध्यापकों से बातचीत करनी होगी, तभी संतान का ध्यान पढ़ाई की ओर अग्रसर होगा।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपको अपने भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में यदि किसी काम को लेकर योजना बनाएं,तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। आपके कुछ गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने खुल सकते हैं। पूजा पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आपको मन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानें और उनकी बातों में ना आए।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। नौकरी के प्रयासों में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर शंका है तो आप उसे बिल्कुल ना करें।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम को लेकर अपने विरोधियों की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको अपनी बिजनेस की योजनाओं को बनाने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। किसी नए मकान,दुकान आदि को खरीदने की इच्छा आपकी पूरी होगी। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी तो वह भी दूर होती दिख रही है। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल 

तुला राशि के जातकों का मन आज किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था,तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि सदस्यों में कुछ दूरियां आ गई थी,तो वह भी काम होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज आपको आय व व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। आप इधर-उधर के कामों को छोड़कर भगवान की भक्ति में अपना मन लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको नौकरी मे अपने कामों में ढील देने से बचना होगा। संतान की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे,जिससे दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। आपका शान शौकत की वस्तुओं में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको कुछ सेविंग भविष्य के लिए भी करनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियां से पीछे नहीं हटे,नहीं तो उन्हें पूरा करने में आपको समस्या होगी। आपके साथ कोई ठगी हो सकती 

मकर दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने साथी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आप अपने घर की साफ सफाई व रख रखाव आदि पर पूरा ध्यान देंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है, जिससे आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। आप अपने खर्चों को भी बढ़ा सकते हैं आपको बाद में धन की कमी कर सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था वह आपसे वापस मांग सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी की डील करते समय आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस के कामों को लेकर भाग दौड़ करनी होगी। आपको किसी से कोई वादा या वचन भरने से बचे नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। नौकरी के लिए आप घर से दूर जा सकते हैं। आपको अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां मे हां मिलाने से बचना होगा। मित्रों को आप किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों का बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको अपनी योजनाओं में सोच विचार अवश्य करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। भाई व बहनों को यदि आप कोई सलाह देंगे वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से घिरे हुए था तो उसमें आपके कष्टो में कमी आ सकती है। बिजनेस में आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

Jharkhand

Mar 18 2024, 10:17

आज का पंचांग- 18 मार्च 2024: जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसारा आज का मुहूर्त और ग्रहयोग


विक्रम संवत - 2080, अनला

शक सम्वत - 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष नवमी- मार्च 17 09:53 PM- मार्च 18 10:49 PM

नक्षत्र

आद्रा - मार्च 17 04:47 PM- मार्च 18 06:10 PM

योग

सौभाग्य - मार्च 17 05:05 PM- मार्च 18 04:36 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:27 AM

सूर्यास्त - 6:31 PM

चन्द्रोदय - 12:18 PM

चन्द्रास्त - 3:04 AM

अशुभ काल

राहू - 07:58 ए एम से 09:28 ए एम

यम गण्ड - 10:59 ए एम से 12:29 पी एम

कुलिक - 02:00 पी एम से 03:30 पी एम

दुर्मुहूर्त - 12:53 पी एम से 01:42 पी एम, 03:18 पी एम से 04:06 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:11 PM- 12:58 PM

अमृत काल - 07:43 AM- 09:22 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:00 AM- 05:48 AM

शुभ योग

रवि योग- 06:10 पी एम से 06:26 ए एम, मार्च 19

Jharkhand

Mar 15 2024, 09:26

आज का राशिफल, 15 मार्च 2024: जानिए राशिफल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?


ग्रहों की स्थिति : गुरु मेष राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि में, केतु कन्या राशि में, मंगल मकर राशि में,शुक्र-शनि कुंभ राशि में,सूर्य, बुध और राहु मीन राशि में, यहां पर मंगल उच्च के हैं। शुक्र और शनि दोनों ही मित्र क्षत्रिय हैं, जो कि जनमानस के लिए बड़ा ही शुभता लेकर आ रहे हैं। आय भाव को बढ़ा रहे हैं। व्यावसायिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं। एक शुभ है, लेकिन सूर्य, बुध और राहु का एक साथ होना यह ग्रहण योग का निर्माण कर रहा है, जो कि जनमानस के जीवन में शुभता में कमी करेगा। विद्यार्थियों के लिए आसंमजस की स्थिति रहेगी। थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

राशिफल

मेष राशि : संतान पक्ष से दूरी और उसका कारण बहुत अच्छा नहीं है। सरकारी तंत्र में दूरी, पिता के स्वास्थ्य में परेशानी,स्वंय के स्वास्थ्य में परेशानी व्यापार आपका सही चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : सितारों की तरह चमकेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

मिथुन राशि : पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से न उलझें। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : भाग्य पर भरोसा किए बिना आगे बढ़िएगा। भाग्य में रोड़े अटकेंगे। बाकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ, स्वास्थ्य में सुधार और प्रेम-संतान भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। एक शुभ समय कहा जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। सूर्य को जल देते रहें और तांबे की वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वंय के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी तंत्र से पंगा न लें। प्रेम-संतान ठीक-ठाक है। तांबे की वस्तु दान करें।

तुला राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक और व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि : भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, बच्चों की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी रहेगी। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार ठीक है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर भाग्य साथ देगा। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर, व्यापार भी ठीक है, लेकिन पूरी तरीके से स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। तांबे की वस्तु दान करें।